Chanamurraa

CG : हत्या के 2 आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और कट्टा से किया हमला, पुलिस ने निकाला जुलुस

  • June 24, 2024
  • 109 Views
Spread the love

दुर्ग : जिले में देसी कट्टा लेकर दौड़ाने, चाकू लहराने और महिला को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को घटना स्थल ले गई, जहां से उनका जुलूस निकाला गया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प-2 की है। टीआई चेतन चंद्राकर ने बताया कि, आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा (रिवाल्वर) 6 राउंड वाला, 2 चाकू और तलवार जब्त किया गया है। आरोपी 21 जून को तड़के कैम्प-2 मिलन चौक में शिवम हत्याकांड में जमानत पर रिहा हुए दोनों आरोपियों से पुरानी रंजिश का बदला लेने घर घुसे थे।

वहां उन्होंने चाकू और तलवार से लोगों पर हमला कर दिया। लोगों का आरोप है कि उन्होंने उन पर फायरिंग भी की है, लेकिन पुलिस फायरिंग की बात को गलत बता रही है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज में युवक रिवाल्वर लहराता दिखा है, लेकिन फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं घटी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर बैकुठधाम के पास से संतोष साव और करण साव को हिरासत में लिया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वो लोग पुरानी रंजिश के चलते रजत और करन को जान से मारने की नीयत से उसके घर में घुसे थे।


Spread the love