Chanamurraa

सुरक्षाबलों ने बरामद किए 3 बारूदी सुरंग,बीजापुर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली…

  • June 15, 2024
  • 113 Views
Spread the love

बीजापुर । सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। गदामली के करकापारा के पास सड़क से 3 बारूदी सुरंगे मिली। जवानों से भरे वाहनों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने सीरियल बम प्लांट कर रखा था। यह पूरा मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के गदामली के करकापारा के पास से जवानों को 3 बारूदी सुरंगे मिली हैं। नक्सलियों ने जवानों से भरे वाहनों को निशाना बनाने के लिए सीरियल बम प्लांट कर रखा था। बीडीएस ने बम बरामद कर लिया है। वहीं इलाके में सर्चिंग जारी है।


Spread the love