Chanamurraa

शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली जमानत, मेडिकल ग्राउंड पर मिली राहत…

  • June 15, 2024
  • 77 Views
Spread the love

बिलासपुर:  छत्तीासगढ़ में शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामन आ रही है। दरसअल, शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी अनवर ढेबर को जमानत दे दी है। बतादें की ईडी की जांच के बाद अनवर ढेबर रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे। जिसके बाद अब उन्हें हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मेडिकल ग्राउंड पर बेल दे दी है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले की जांच कर रही ईडी ने आरोपी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया था। जिन्हें पूछताछ करने के बाद कोर्ट ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था।

इसके बाद अनवर ढेबर की जमानत याचिका रायपुर के स्पेशल कोर्ट में लगाई गई थी। जहां कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। वही इस मामले में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर अब जमानत पर रिहा कर दिया है।


Spread the love