बालोद: मनरेगा में काम के दौरान मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक 62 वर्षीय मजदूर को चक्कर आया। 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के पहुँचने से पहले मजदूर ने दम तोड़ दिया। मौत का कारण अज्ञात है। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैk। पूरा मामला अजुर्दा थाना इलाके के माहुद गांव की घटना है।



