Chanamurraa

कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर ईंट से किया हमला, गंभीर रूप से घायल महिला ने तोड़ा दम…

  • May 30, 2024
  • 103 Views
Spread the love

बिलासपुर: एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। बताया गया कि आरोपी युवक नशे की हालत में बहनों से मारपीट कर रहा था इस दौरान मां ने उसे रोकने का प्रयास किया इसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने मां पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के पटेता कुर्री में रहने वाली कुंती बाई यादव गृहणी थीं। बुधवार की सुबह उनका बेटा प्रेम यादव शराब के नशे में अपनी बहनों से मारपीट कर रहा था। इसे देख महिला ने अपने बेटे को रोकने की कोशिश की। इससे नाराज होकर युवक ने अपनी मां से मारपीट की। साथ ही उसने ईंट से अपनी मां पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक आदतन नशेड़ी है। वह नशे में आए दिन घर के लोगों से विवाद करता था। इसके साथ ही वह मोहल्ले में भी हंगामा करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


Spread the love