Chanamurraa

हेड कांस्टेबल ने पेड़ में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

  • May 26, 2024
  • 188 Views
Spread the love

बैतुल। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में रविवार सुबह अपने खेत में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक छत्रु इवने 56 वर्ष प्रधान आरक्षक था और पुलिस लाइन में ड्यूटी करता था। आज रविवार सुबह छत्रु ने अपने खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह बीमार रहता था। इसी वजह से उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है।


Spread the love