बैतुल। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में रविवार सुबह अपने खेत में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक छत्रु इवने 56 वर्ष प्रधान आरक्षक था और पुलिस लाइन में ड्यूटी करता था। आज रविवार सुबह छत्रु ने अपने खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह बीमार रहता था। इसी वजह से उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है।




