Chanamurraa

रितेश जैन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में…

  • May 12, 2024
  • 126 Views
Spread the love


रायपुर।प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष खरियार रोड ओड़िशा निवासी रितेश जैन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
अनूठे करेंसी कलेक्शन पर यह सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा ने दिया।


रितेश जैन की इस उपलब्धि पर बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रितेश ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर अपने परिवार के साथ पूरे भारत देश का नाम विश्व में रौशन किया है।इस अवसर पर जैन के पारिवारिक सदस्यों के अलावा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।


Spread the love