Chanamurraa

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

  • October 22, 2026
  • 0 Views
Spread the love

केजरीवाल ने सत्ता हथियाने के सिवा कुछ नहीं किया

अमित शाह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाने के अलावा और कुछ नहीं किया। कूड़े के पहाड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ राजनीति करती रही जबकि भाजपा ने कूड़े के पहाड़ों को नीचे लाने का काम किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं आज यह कहकर जाता हूं कि 2 साल बाद आपको वहां बगीचा दिखाई देगा।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने मोदी सरकार की मदद से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर दिया है और 100 एकड़ जमीन को कचरे के पहाड़ से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा, “केजरीवाल जी इसको प्रशासन कहते हैं और बहाने बनाने से कोई काम नहीं होता।”

अमित शाह ने केजरीवाल पर कसा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “AAP सरकार के दौर में पंजाब में नशीले पदार्थों का कारोबार बढ़ा है। जनता ने NDA की सरकार लाने का फैसला कर लिया है। केजरीवाल जी, बहाने काम नहीं आएंगे, नतीजे चाहिए। दिल्ली हारने के बाद आपने अपना ध्यान पंजाब की ओर लगा दिया है, जिससे वहां मुख्यमंत्री के काम में बाधा आ रही है। अगले चुनावों में ‘आप’ का सफाया हो जाएगा, और हम 2029 तक पंजाब से नशीले पदार्थों के कारोबार को खत्म कर देंगे।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “30 सालों तक कांग्रेस और केजरीवाल सरकार ने यमुना में सीवेज का पानी बहाया। हर दिन लगभग 2,000 टन कचरा यमुना नदी में जाता था। उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा से आने वाला औद्योगिक कचरा और उत्तर प्रदेश से आने वाला प्रदूषित पानी भी इस समस्या का कारण बना।”


Spread the love