कवर्धा। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम बहनाखोदरा में एक युवक ने अपनी सास की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि आरोपी अमर लाल खसरे की शादी मृतिका की बेटी से हुई थी। आरोपी दामाद रोज शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार को भी दूसरे दिनों की तरह शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे अमर लाल को बगल में रहने वाली उसकी सास ने मना किया।
इस पर आवेश में आकर दामाद ने सास की गला घोंटकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के कुछ देर बाद पुलिस ने हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




