Chanamurraa

महादेव सट्टेबाजी घोटाला : एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पुलिस ने किया तलब…

  • April 25, 2024
  • 142 Views
Spread the love

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की चल रही जांच में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकरियों ने कहा कि तमन्ना भाटिया ने कथित तौर पर महादेव के ग्रुप ऐप में से एक, फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल देखने के लिए प्रचार किया था। एक्ट्रेस को अपना बयान दर्ज करने के लिए सोमवार, 29 अप्रैल को साइबर पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।कई अंतरराज्यीय और केंद्रीय एजेंसियां भी महादेव ऐप घोटाले की जांच कर रही हैं, जो अनुमानित 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। 2021 में घोटाला सामने आने के बाद मनोरंजन जगत की कई हस्तियों, बिजनेसमैन और राजनीतिक संरक्षण वाले अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। इस मामले में पूरे भारत में छह दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं और जैसे ही मनी-लॉन्ड्रिंग का पहलू सामने आया, प्रवर्तन निदेशालय भी जांच में कूद गया।


Spread the love