Chanamurraa

चुनाव ड्यूटी में बरती लापरवाही, 4 कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज, किया गया सस्पेंड…

  • April 25, 2024
  • 73 Views
Spread the love

बालोद । चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर चार कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया है। जिन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें सहायक ग्रेड 3 से लेकर भृत्य तक शामिल हैं। आरोप है कि चुनाव कार्य के लिए इन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी थी, उसका निर्वहन नहीं किया गया।

सहायक ग्रेड 3 तहसीलदार कार्यालय डौंडीलोहारा विरेंद्र कुमार उईके, सहायक ग्रेड 2 मिलाप सिंह रावटे तहसीलदार कार्यालय, सहायक ग्रेड 3 देवनारायण राणा, कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिपरछेड़ी के अलावे, पुष्पेंद्र सोनकर, भृत्य कार्यालय प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल नारागांव को कलेक्टर ने सस्पेंड किया है।

इन सभी की ड्यूटी सामिग्री वितरण वापसी में लगायी गयी थी, लेकिन इन सभी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।


Spread the love