Chanamurraa

जब बीच बाजार मंत्रीजी बेचने लगे चाय, चुनावी माहौल में दिखा अलग ही अंदाज…

  • April 7, 2024
  • 146 Views
Spread the love

दंतेवाड़ा : चुनावी रंग पूरे देश में चढ़ चुका है। नेताओं के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा छत्तीसगढ़ में नजर आया। जहां, सूबे के कृषि व वन मंत्री बीच बाजार में चाय बेचते नजर आये…इस दौरान वो बीच-बीच में बोल रहे थे.. चाय गरम.. चाय गरम। वन मंत्री रामविचार नेताम चाय पर चर्चा करने दंतेवाड़ा की व्यापारिक नगरी गीदम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद ही बनाई जाए और कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया। चाय की चुस्की लेते हुए मंत्री ने दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और भाजपा नेता अभिलाष तिवारी से चुनावी तैयारी का हाल जाना। नेताम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताने की बात कही थी।


Spread the love