Chanamurraa

MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार…

  • April 7, 2024
  • 167 Views
Spread the love

सूरजपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते है। बावजूद इसके ये शातिर ठग किसी न किसी तरीके से लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर के जयनगर से सामने आया है। जहां एक शातिर ठग ने MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल, सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र से जिले में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर आरोपी ने 5 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद ठगी का आभास होने के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जयनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश के मथुरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं बताया गया कि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Spread the love