Chanamurraa

CG Crime : घर घुसकर युवती की हत्या, वारदात के बाद गांव में डर का माहौल, पुलिस ने..

  • March 19, 2024
  • 132 Views
Spread the love

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां युवक ने दिनदहाड़े तलवार नुमा हथियार से युवती की हत्या कर दी, इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार बताए जा रहे है… वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शूरू कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घटना फिंगेश्वर थाना इलाके के ग्राम बासीन की बताई जा रही है, जहां एक युवक ने दौड़ा दौड़ा कर युवती की जान लेने की कोशिश की.. वहीं युवती जब अपनी जान बचाने एक में घुसी तब उसी दौरान युवक घर के अन्दर तलवार नुमा हथियार से हमला कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवती फिंगेश्वर के ग्राम सिर्री खुर्द उप स्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ के पद पर पदस्थ थी, इधर दिनदहाड़े हुए युवती के हत्या बाद गांव में सनसनी है, मृतक युवती की पुष्टि आराधना साहू निवासी मठ पुरैना रायपुर के रूप में हुई है…फिंगेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love