Chanamurraa

CG News:दर्री डेम में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस…

  • March 18, 2024
  • 202 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां दर्री डेम में एक युवक की लाश मिली है, इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां कल देर शाम दर्री डेम में एक युवक की लाश मिली है। आसपास के लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love