तेलंगाना : तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. इस हादसे में सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की मौत हो गई है. उनकी कार रोड डिवाइडर में जा घुसी।
जानकारी के अनुसार, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की 33 वर्षीय विधायक. लस्या नंदिता की आज शुक्रवार सुबह हैदराबाद के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ये हादसा पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के पास हुई. इस हादसे में विधायक का कार चालक भी घायल हो गया है.
सिकंदराबाद छावनी की विधायक थी नंदिता
लस्या नंदिता सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थी. बीआरएस ने उनके पिता के मौत के बाद उन्हें विधान सभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा था.
पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी है नंदिता
कुछ दिनों पहले ही बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की मीटिंग में शामिल होने नलगोंडा जा रही लस्या नंदिता सड़क दुर्घटना की शिकार हुई थी. इस दुर्घटना में नंदिता बाल-बाल बच गईं थीं, जबकि उस हादसे में एक होम गार्ड की मौत हो गई थी।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी जताया शोक
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर कहा, कैंटोनमेंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था.
यह बेहद दुखद है कि उसी महीने में नंदिता की भी अचानक मौत हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं…मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।




