Chanamurraa

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा डिजिटल इंटेलिजेंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं साइबर सुरक्षा पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

  • October 29, 2026
  • 6 Views
Spread the love

रायपुर ।

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर द्वारा 27 एवं 28 अक्टूबर, 2026 को “डिजिटल इंटेलिजेंस: सतत भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा एवं कंप्यूटिंग (ICDIACS-2026)” विषय पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के पेशेवरों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य ज्ञान का आदान-प्रदान करना, शोध निष्कर्षों को प्रस्तुत करना तथा सतत डिजिटल भविष्य के निर्माण हेतु उभरती हुई तकनीकी नवाचारों की संभावनाओं का अन्वेषण करना था।सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा सतत कंप्यूटिंग सहित समकालीन एवं उभरते तकनीकी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाओं में वैश्विक चुनौतियों के समाधान, डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा सतत तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करने में उन्नत प्रौद्योगिकियों की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित किया गया।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास स्वर्णकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह में कलिंगा विश्वविद्यालय के विशिष्ट पदाधिकारियों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. आर. श्रीधर, कुलपति, कलिंगा विश्वविद्यालय; डॉ. राहुल मिश्रा, अधिष्ठाता, अकादमिक मामलें एवं परीक्षा नियंत्रक; डॉ. अनुराग शर्मा, संयोजक एवं अधिष्ठाता, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग; तथा डॉ. अनुपा सिन्हा, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

तकनीकी सत्रों में डॉ. विकास स्वर्णकार तथा  मोहम्मद आदिल, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, एमफैसिस, अटलांटा, अमेरिका द्वारा ज्ञानवर्धक एवं विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल सुरक्षा, बुद्धिमान कंप्यूटिंग प्रणालियों तथा सतत तकनीकी नवाचार के निरंतर विकसित होते परिदृश्य पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनके विचार-विमर्श में अनुसंधान-आधारित विकास, प्रौद्योगिकी के उत्तरदायी उपयोग तथा शिक्षाजगत एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग के महत्व पर विशेष बल दिया गया।देश-विदेश के अनेक शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों की सहभागिता के साथ आयोजित इस सम्मेलन ने शोधकर्ताओं को अपने अनुभवजन्य शोध कार्य प्रस्तुत करने, उभरते हुए नए दृष्टिकोणों पर चर्चा करने तथा सहयोगात्मक अनुसंधान के नए अवसर विकसित करने हेतु एक महत्वपूर्ण अकादमिक मंच प्रदान किया। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में अंतःविषयक सहभागिता को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए तकनीकी नवाचारों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया।सम्मेलन में व्यापक शैक्षणिक सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान 791 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए तथा विभिन्न तकनीकी विषयों पर आधारित सत्रों में 36 शोधपत्र प्रस्तुत किए


Spread the love