Chanamurraa

कतर ने इजराइली चुनाव में दखल के आरोपों को बताया बेतुका

  • October 29, 2026
  • 6 Views
Spread the love

दोहा। कतर ने इजराइल के चुनावों में हस्तक्षेप करने और उनके नतीजों को प्रभावित करने के लिए धन मुहैया कराने के आरोपों को सिरे से खारिज करके ‘बेतुका और खतरनाक’ बताया है।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि कतर इजराइल के चुनावों में हस्तक्षेप करने या उनके परिणामों को प्रभावित करने के उद्देश्य से किसी गतिविधि को वित्तपोषित करने के आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है।

उन्होंने कहा कि कुछ इजराइली राजनेताओं और मीडिया से जुड़े लोगों की ओर से कतर पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

पहले कतर पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राजनीतिक वामपंथ को प्रभावित करने के आरोप लगाए गए, जबकि अब चुनावी अभियान के दौरान अरब मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया जा रहा है।

अल-अंसारी ने कहा कि कतर के खिलाफ लगाए जा रहे ये आरोप समान रूप से बेतुके और खतरनाक हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाने वालों को गलतफहमी होने की बात कही।


Spread the love