Chanamurraa

आंगन मिलन सम्मेलन के अंतर्गत जिले के 206 आंगनवाड़ी केन्द्रों में हुए विविध आयोजन

  • October 2, 2026
  • 6 Views
Spread the love

रायपुर ।

आंगन मिलन सम्मेलन के अंतर्गत रायपुर जिले के 206 आंगनवाड़ी केन्द्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, माताओं, बच्चों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर माताओं एवं परिवारजनों को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक बाल विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए खिलौने एवं अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा माताओं एवं परिवारों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का नियमित लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले साथी कार्यकर्ताओं, साहित्यिकों एवं मितानिनों का सम्मान भी किया गया।जिले में समोदा 1,2,3,4 में नगर पंचायत अध्यक्ष, आलेखुटा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य राजेश्वरी ध्रुव, सरपंच भागेश्वरी सिन्हा, मोखेतरा में सरपंच उपेंद्रा देशलहरे एवं जनप्रतिनिधियों तथा देवपुरी में पूर्व विधायक श्री नंदे साहू जी एवं वार्ड 53, 54, 55 के पार्षदगणों की उपस्थिति में गोदभराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज, स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता एवं कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।


Spread the love