Chanamurraa

नवरात्रि के दौरान ‘मोदी मास्क’ पहनकर गरबा करते हुए शख्स का वीडियो वायरल…

  • October 8, 2024
  • 65 Views
Spread the love

गुजरात।देशभर में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज यानी 8 अक्टूबर को नवरात्रि 2024 का छठा दिन है. नवरात्रि के जश्न के बीच गुजरात में गरबा खेलते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई 28 सेकंड की वीडियो क्लिप में गुजरात के जामनगर में नवरात्रि के त्योहार के दौरान “मोदी मास्क” पहने एक व्यक्ति गरबा करता हुआ दिखाई दे रहा है.


Spread the love