Chanamurraa

छत्तीसगढ़ में महतारी सदन की स्वीकृति, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

  • October 8, 2024
  • 67 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

179 महतारी सदन के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह महतारी सदन महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने में मदद करेगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 5 वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएं।


Spread the love