Chanamurraa

मुख्यमंत्री को मिला नुआखाई शोभा यात्रा में शामिल होने का न्योता

  • August 28, 2024
  • 126 Views
Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को उनके निवास कार्यालय में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को नुआखाई पर्व शोभायात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री को समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर को शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल खेल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को नुआखाई पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए आमन्त्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर से प्रताप,गोपाल  सोना,रघुचंद्र निहाल,जितेन्द्र,गणेश हरपाल, वैष्णव,भरत छुरा,चंदु बघेल,सुरज, पंकज, राजु,रमन ताण्डी उपस्थित रहे।


Spread the love