Chanamurraa

केवरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल में बनाया जा रहा सायकिल स्टैण्ड गुणवत्ताविहिन,युवाओं ने मौके को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल जांच कर कार्यवाही की मांग की है…

  • August 28, 2024
  • 51 Views
Spread the love

केवराप्रतापपुर ग्राम पंचायत केवरा में लगातार भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है जिसको देख ग्राम पंचायत के युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल में बच्चों के लिए साईकिल स्टैण्ड बनाया जा रहा जिसमें बारिश के समय साईकिल पानी में ना भीगे जल्दी ख़राब ना हो पाए साइकिल जिसके लिए कार्य कराया जा रहा था इस काम को पंचायत को ही करवाना था लेकिन ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियो के द्वारा अपने करीबी चहेते वार्ड पंचों विशेष फायदा पहुंचाने के लिए बिल्कुल नवसिखिए से कार्य करवाया जा रहा जिनको ना तो मानक का पता है ना उसकी गुणवत्ता का कभी भी गांव के जनप्रतिनिधी लोग हो रहे कार्यों देखना भी उचित नहीं समझते की कैसा कार्य करवाया जा की अच्छा बन रहा की बुरा आख़िर देखें भी कियू अपने करीबियों को फायदा जो पहुंचाना है लेकिन सवाल ये उठता है क्या ये गलत नहीं हो रहा है क्या शासन प्रशासन के पैसों का संबन्धित ग्राम पंचायतों में ऐसे ही बंदरबाट किया जाता है ये इनका पेशा बन चुका है कैसे बच्चों के हक को मारकर किस तरह से चंद पैसों के लिए भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ाया जा रहा अब देखना है की किस तरह से विभागीय अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर जांच करते हैं या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा क्या कुछ आगे कार्यवाही हो पाता है अब देखने वाली बात है
इस विषय में जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मीर्झा ने कहा कि मामले की जांच करवाता हूं तथा भुगतान रोका जाएगा


Spread the love