Chanamurraa

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित…

  • August 23, 2024
  • 121 Views
Spread the love

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिले के 21 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों प्रकार के पदों के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अलग-अलग संवर्गों में 187 पदों पर निकली है भर्ती


इस भर्ती के अंतर्गत कुल 187 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अंव्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यवयाम शिक्षक और ग्रंथपाल के पद शामिल हैं। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान में रखते हुए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।


Spread the love