Chanamurraa

CG- नकली पिस्टल दिखाकर महिला से लूट, बाइक सवार लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी आया सामने

  • August 11, 2024
  • 44 Views
Spread the love

बिलासपुर : बिलासपुर से एक और लूट की घटना सामने आयी है। बाइक सवार लूटेरों ने नकली पिस्टल दिखाकर महिला से मंगलसूत्र और अंगुठी लूट ली। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार लड़के ने नकली बंदूक दिखाकर महिला के मंगलसूत्र उतरवा लिये और अंगूठी भी छिन ली।

लूटे गये जेवहरात की कीमत हजारों में है। घटना भूमि विहार कालोनी की बतायी जा रही है। 24 वर्षीय शालिनी देवांगन कही जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार लूटेरों ने जबरन महिला को रोक लिया और घटना को अंजाम दिया। आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में सरकंडा पुलिस जुट गयी है।


Spread the love