Chanamurraa

IAS-IPS Transfer 2024: 9 कलेक्टर और 7 SP सहित 47 IAS-IPS का तबादला, जनसंपर्क संचालक भी बदले

  • August 11, 2024
  • 74 Views
Spread the love

IAS-IPS Transfer : 47 IAS और IPS का ट्रांसफर किया गया है। 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के SP भी बदले हैं। देर रात बड़ी संख्या में अफसरों का तबादला किया गया है। मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया की जगह अब अभिषेक आनन्द मन्दसौर जिले नए पुलिस कप्तान होंगे। वहीं, दिनेश चंद्र जैन की जगह हिमांशु चंद्रा नीमच के नए कलेक्टर होंगे। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने अधिकारियों के ट्रांसफर की लंबी-चौड़ी लिस्ट जारी की है।

इतने बड़े पैमाने पर तबादले की कोई खास वजह नहीं सामने आई है। राज्य में कानून व्यवस्था बनी हुई है। इसके बावजूद इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।नौ जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं। जानिए, किसे कहां भेजा गया? मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं।

शहडोल, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडौरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। अंशुल गुप्ता जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाए गए हैं और रोशन कुमार को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। हर्ष सिंह को डिंडोरी, हर्षल पंचोली को अनूपपुर, हिमांशु चंद्रा को नीमच, मृणाल मीना को बालाघाट, गिरीश कुमार को राजगढ़, केदार सिंह को शहडोल और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है।


Spread the love