Chanamurraa

आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचों वनडे खेलेंगे

  • October 31, 2026
  • 5 Views
Spread the love

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के पहले तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टीम में बदलाव की घोषणा की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब को शुरुआत में श्रृंखला के चौथे और पांचवें एकदिवसीय मुकाबले के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी।

अब चयन समिति ने उन्हें पहले तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया है। इस बदलाव के बाद वह श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले से ही भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

पहले तीन एकदिवसीय मुकाबलों के लिए संशोधित भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी शामिल हैं।

वहीं, श्रृंखला के चौथे और पांचवें एकदिवसीय मुकाबलों के लिए घोषित भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।

इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

इस तरह आकिब नबी अब पांचों एकदिवसीय मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में उपलब्ध रहेंगे।


Spread the love