Chanamurraa

काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

  • August 27, 2026
  • 2 Views
Spread the love

लंदन। काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत ब्राइटन एंड होव एल्बियन से होगी। तीसरे दौर में प्रीमियर लीग की छह टीमें आपस में भिड़ सकती हैं।

यूरोपीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली इंग्लैंड की नौ टीमें—आर्सेनल, मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, एस्टन विला, लिवरपूल, ब्राइटन एंड होव एल्बियन, सुंदरलैंड, बोर्नमाउथ और क्रिस्टल पैलेस—तीसरे दौर से प्रतियोगिता में उतरेंगी।

मैनचेस्टर सिटी के सामने नॉर्विच सिटी की चुनौती होगी, जबकि पिछले साल की उपविजेता आर्सेनल का सामना इप्सविच टाउन से होगा। एस्टन विला को कोवेंट्री सिटी और सुंदरलैंड को हल सिटी से खेलना है।

चेल्सी का मुकाबला लीड्स यूनाइटेड से हो सकता है, लेकिन इसके लिए उसे गुरुवार को ल्यूटन टाउन को हराना होगा। न्यूकैसल यूनाइटेड का सामना मिलवॉल से और एवर्टन का मुकाबला वूल्व्स से होगा।

यूईएफए प्रतियोगिताओं के मुकाबलों से टकराव से बचने के लिए तीसरे दौर के मैच सात से 14 सितंबर के सप्ताह में खेले जाएंगे।


Spread the love