Chanamurraa

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट विकेटों के मामले में कपिल देव को पछाड़ा

  • August 21, 2026
  • 1 Views
Spread the love

नई दिल्ली ।  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टार्क ने लिटन दास को आउट कर अपना 435वां टेस्ट विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव के 434 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले मैच के पहले दिन स्टार्क टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज भी बने थे।

कपिल ने भारत के लिए साल 1978 से 1994 तक 131 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 227 पारियों में उन्होंने 29.64 की औसत से 434 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 23 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 9/83 का रहा था। स्टार्क ने 106 टेस्ट की 203 पारी में 435 विकेट अपने नाम किए हैं। अब स्टार्क की नजर डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर होगी। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट हासिल किए थे।

शादमान इस्लाम, स्टार्क के टेस्ट करियर के 434वें विकेट साबित हुए थे। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने थे। रंगना हेराथ ने 93 टेस्ट में 28 की औसत के साथ 433 विकेट चटकाए थे। इस सूची में अन्य गेंदबाज वसीम अकरम और डेनियल विटोरी हैं। अकरम ने 104 टेस्ट में 23.62 की औसत से 414 विकेट चटकाए थे। पूर्व स्पिनर विटोरी ने 113 टेस्ट में 362 विकेट अपने नाम किए थे।

स्टार्क ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 203 पारियों में लगभग 26 की औसत से 430+ विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 18 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 का रहा है। टेस्ट में उनसे ज्यादा विकेट वाले ऑस्ट्रेलियाई सिर्फ शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (567*) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं।

इस साल की शुरुआत में स्टार्क ने 2025-26 एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 टेस्ट में 31 विकेट चटकाए और 19.93 की औसत से गेंदबाजी की थी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। स्टार्क 2013-14 के बाद एशेज की एक सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। उनसे पहले यह मिचेल जॉनसन ने 37 विकेट लेकर ये कारनामा किया था।


Spread the love