Chanamurraa

युवा नशे और लत के खतरों को समझें, सतर्क रहें और विनाशकारी आदत से दूर रहेंः पीएम मोदी

  • August 4, 2026
  • 6 Views
Spread the love

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में हर नागरिक, खासकर युवाओं से शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह व्यक्ति, परिवार, समाज और सबसे बड़ी बात कि राष्ट्र के लिए है।

विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है। आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है, तो इसके लिए यह आवश्यक है कि देश का युवा तन-मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा-हमेशा दूर ही रहे। यही इस अभियान का उद्देश्य है। इसलिए हम सबको संकल्प लेना है कि हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरे को समझें, हर तरह से जागरूक रहें और उससे दूर रहें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत शुरू की गई इस पहल का नाम ही ‘नशा मुक्त युवा’, इसके मकसद और संकल्प को दर्शाता है। जैसे-जैसे भारत एक विकसित देश बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, यह जरूरी है कि हमारे युवा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरे हों और साथ ही नशे की लत जैसी बुराई से दूर रहें। यही इस पहल का मुख्य मकसद है। हमें यह पक्का करने का संकल्प लेना होगा कि हमारे युवा नशे और लत के खतरों को समझें, सतर्क रहें और इस विनाशकारी आदत से दूर रहें।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ काम ऐसे होते हैं जिनमें व्यक्ति अकेले प्रयास करे तो निराश हो जाता है, थकान महसूस करता है और लंबा रास्ता तय करने का मन नहीं करता। लेकिन जब वही काम सामूहिक अभियान बन जाता है और करोड़ों लोग कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हैं, तो जो काम व्यक्ति अकेले नहीं कर पाता, उसके लिए भी उसे ऊर्जा मिल जाती है। आज इसी ताकत के साथ चलाया जा रहा यह अभियान हर युवा के मन को छूएगा।


Spread the love