Chanamurraa

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती

  • August 1, 2026
  • 6 Views
Spread the love

नई दिल्ली । सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 200 रुपये से ज्यादा कम कर दी। यह नई कीमतें शनिवार (1 अगस्त) से लागू हो गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये कम की गई है। सूत्रों ने बताया कि कीमत में बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये होगी।

यह लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल LPG की कीमतों में कटौती की गई है। पिछले महीने दिल्ली में इसकी कीमतों में 183.50 रुपये की कमी की गई थी। 1 जुलाई से लागू हुए इस बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत घटकर 2,930 रुपये हो गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 5-किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कटौती की है।


Spread the love