Chanamurraa

दर्दनाक सड़क हादसा: दुर्ग से पुरी जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 6 माह की बच्ची की मौत, 43 यात्री घायल

  • January 24, 2025
  • 15 Views
Spread the love

महासमुंद।सरायपाली के पास हाईवे एनएच 53 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्ग से पुरी की ओर जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 43 लोग घायल हो गए, जबकि छह माह की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही टीआई अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। 18 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बस यात्रियों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love