Chanamurraa

विष्णु का सुशासन… पुलिस के साथ अन्य सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट

  • January 18, 2025
  • 13 Views
Spread the love

रायपुर। सरकार वही जिसे जनता की फ़िकर हो, परख की हर कसौटी पर खरा उतरने वाली छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य की जनता का दर्द और उनकी ज़रूरतों को समझा है. सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करना और रोजगार के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को कम करना ही होता है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान कर इस दिशा में एक सकारात्मक और दूरगामी कदम उठाया है. यह निर्णय समाज के उन वर्गों को राहत पहुँचा रहा है जो उम्र सीमा के कारण रोजगार के अवसरों से वंचित रह गए थे.

 प्रदेश में बेरोजगारी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है ऐसी दशा में जो उम्मीदवार केवल आयु सीमा के कारण सरकारी भर्तियों से वंचित रह जाता है उनके दुःख को राज्य के मुखिया ने बहुत नज़दीक से समझा है. यह छूट विशेष रूप से उन युवाओं के लिए राहत प्रदान करती है, जो थोड़े अधिक उम्र के हो गए हैं मगर उनके पास नौकरी के लिए आवश्यक कौशल और योग्यता है.

हाल के वर्षों में कोविड-19 महामारी और अन्य आर्थिक समस्याओं से रोजगार के अवसर काफ़ी सीमित हो गए थे. महामारी के दौरान भर्तियां ना के बराबर हो गईं थी, इसी दरमियान ये भी हुआ कि कई योग्य उम्मीदवार शासकीय सेवा के लिए निर्धारित आयु सीमा को पार कर गए थे .मिले हुए 05 वर्ष की इस छूट ने प्रभावित युवाओं को दूसरा मौका देकर उम्मीदों से भर दिया है. इस छूट का लाभ उठाने वाले राज्य के युवा वर्ग राज्य के मुखिया को आभार प्रकट करता नही थक रहा.


Spread the love