Chanamurraa

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का किया चयन, किरण सिंहदेव पुनः बने प्रदेश अध्यक्ष

  • January 17, 2025
  • 21 Views
Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है। राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष और 17 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

विनोद तावड़े ने कहा, “भाजपा में मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के समर्थन से चुना जाता है। हमारे नेता धूप में बैठकर भी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं। वहीं, कांग्रेस में बंद लिफाफे से नाम घोषित होते हैं, जो गांधी परिवार द्वारा तय किए जाते हैं।”

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने गए:
विष्णुदेव साय, अरुण साव, विजय शर्मा, सरोज पांडे, लता उसेंडी, तोखन साहू, बृजनोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, हीरालाल कश्यप, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, रूप कुमारी चौधरी, खुबचंद पारख और नानकीराम कंवर।

किरण सिंहदेव बने प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए, लेकिन सर्वसम्मति से किरण सिंहदेव का चयन हुआ। विनोद तावड़े ने कहा, “किरण सिंहदेव ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन और मजबूत


Spread the love