Chanamurraa

नवा रायपुर स्थित PHQ में 21 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की स्टार सेरेमनी संपन्न,5 DIG बने IG, 7 SSP बने DIG, और 8 SP बने SSP

  • January 15, 2025
  • 11 Views
Spread the love

नवा रायपुर। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित एक भव्य स्टार सेरेमनी में 21 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियों के साथ सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा ने सभी अधिकारियों को उनके कंधों पर नए स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर DGP अशोक जुनेजा ने कहा, “यह प्रमोशन अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।”

DIG से IG बने अधिकारी:

  1. राम गोपाल गर्ग
  2. दीपक झा
  3. बालाजी राव
  4. अभिषेक शांडिल्य
  5. जितेंद्र सिंह मीणा

SSP से DIG बने अधिकारी:

  1. गोवर्धन राम ठाकुर
  2. टी. आर. कोशिमा
  3. लाल उमेद सिंह
  4. संतोष सिंह
  5. अजातशत्रु बहादुर सिंह
  6. कल्याण ऐलेसेला
  7. प्रशांत ठाकुर

SP से SSP बने अधिकारी:

  1. राजेश अग्रवाल
  2. विजय अग्रवाल
  3. शशिमोहन सिंह
  4. रामकृष्ण साहू
  5. राजेश कुकरेजा
  6. आशुतोष सिंह
  7. श्वेता राजमणि
  8. विवेक शुक्ला

Spread the love