Chanamurraa

17 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष, किरणदेव की वापसी या नए को मौका..खत्म होगा सस्पेंस

  • January 13, 2025
  • 25 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के साथ ही राज्य की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी 17 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव के दौरान राष्ट्रीय संगठन से बनाए गए चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े रायपुर में मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रदेश में भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है।

 प्रदेश की 36 में से 35 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए 17 जनवरी की तिथि तय हो गई है। कोई नया अध्यक्ष बनेगा या फिर किरण देव को ही वापस अध्यक्ष बनाया जाएगा यह अभी तय नहीं है।

राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य भी बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देश भर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुछ मंत्रियों, सांसद, विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ दिग्गज भाजपा नेताओं को सदस्य बनाया जाएगा। 

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव होने की स्थिति में जहां मतदान का अधिकार रहता है, वहीं प्रस्तावक और समर्थक भी बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभाएं हैं, ऐसे में इससे डेढ़ गुना 17 सदस्य यहां पर बनेंगे।


Spread the love