Chanamurraa

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, अन्नपुर्णा मां की कृपा से अन्न-धन से भरे रहेंगे आपका भंडार…

  • January 13, 2025
  • 20 Views
Spread the love

नई दिल्ली:– पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। हर साल मकर संक्रांति के त्योहार को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को नई ऋतु और नई फसल का भी संकेत माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन को देवी-देवताओं का माना जाता है। इस बात का उल्लेख पुराणों में देखने को मिलता है।

इस खास असवर पर सूर्य देव को अर्घ्य और पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। साथ ही शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके अलावा श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगो में दान (Makar Sankranti 2025 Daan) करना भी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से सूर्य देव की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। ।
अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें और विधिपूर्वक उपासना करें। इसके बाद दान भी जरूर करें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

मां अन्नपूर्णा की कृपा होगी प्राप्त
अगर आप जीवन में अन्न-धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करें। अनाज को और भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करने से हमेशा अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है।

सूर्य की स्थिति होगी मजबूत
इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन गुड़ और खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन चीजों का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।


सूर्य देव होंगे प्रसन्न
मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तिल का दान करने से सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।


सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

इसके अलावा गरीब लोगों को गर्म वस्त्र का दान करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।


Spread the love