Chanamurraa

रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र के नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

  • January 12, 2025
  • 19 Views
Spread the love

मुंबई । विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

चव्हाण (54) ठाणे जिले के डोंबिवली से चार बार के विधायक हैं, जिन्होंने राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था और 2022 से 2024 तक कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन नई भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उन्हें मंत्री के रूप में शामिल नहीं किया गया था।

ऐसी अटकलें है कि वह राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजस्व मंत्री का पदभार संभालने वाले चंद्रशेखर बावनकुले की जगह ले सकते हैं।


Spread the love