Chanamurraa

मकर संक्रांति 2025 : लोहड़ी पर सिर्फ गजक, रेवड़ी नहीं बनाएं गन्ने के रस की खीर, सेहत के लिए मानी जाती है फायदेमंद

  • January 12, 2025
  • 23 Views
Spread the love

नई दिल्ली। देश में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाने वाला है तो वहीं पर इससे पहले ही पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लोहड़ी की तरह ही लकड़ियां एक साथ इकट्ठी करके मनाया जाता है। पंजाब के इस सबसे त्योहार में आप प्रसाद या भोग के लिए मूंगफली की रेवड़ी और गजक तो बनाते ही है आप कुछ नया ट्राई कर सकते है।

यहां पर आप लोहड़ी के मौके पर पारंपरिक पंजाबी डिश में गन्ने की खीर बना सकते है इसका स्वाद आपको बेहतरीन लगेगा। कई बार लोग दूध फट जाए या खराब खीर बन ना जाएं खीर नहीं बना पाते है। यहां पर आप गन्ने के रस के साथ आसान विधि में खीर बना सकते है जो इस प्रकार है…

जानें क्या चाहिए सामग्री-
1 लीटर गन्ने का रस, 150 ग्राम चावल, आधा कटा नारियल, आधा कटोरी मूंगफली के दाने, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 5 से 6 बारीक कटे काजू, 5 से 6 बारीक कटे बादाम, 5 से 6 बारीक कटे पिस्ता, 2 चम्मच किशमिश.

Makar Sankranti 2025: इस आसान विधि के साथ बनाएं गन्ने की खीर-
 1- गन्ने के रस की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 15 मिनट के लिए भिगो दें।
2- वहीं, एक पैन लें और उसमें गन्ने का रस 15 मिनट के लिए पकाएं।
3-गन्ने के रस में जब उबाल आएगा, तब साथ ही इंप्योरिटीज भी ऊपर आ जाएंगी।
4-इंप्योरिटी को चम्मच की मदद से हल्के हाथ से निकाल लें।
5-इंप्योरिटीज को निकालने के बाद भीगे चावल गन्ने के रस में डाल दें।
6-15 मिनट के लिए गन्ने के रस और चावल को पकाएं।
7- अब एक दूसरा पैन लें और उसमें सूखा कटा नारियल और मूंगफली के दाने हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
8- नारियल और मूंगलफली के दानों को खीर में डालकर मिक्स कर दें।


Spread the love