Chanamurraa

Health Tips: इस दाल को कहा जाता है सर्दियों का पावरहाउस

  • December 26, 2024
  • 31 Views
Spread the love

दाल को प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स माना जता है इसलिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दाल प्रोटीन के साथ विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर होती हैं जो सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। एक दाल ऐसी भी है जो शरीर को फौलाद सा मजबूत बना सकते हैं। यानी इसका सेवन सर्दियों में करने से हड्डियां बेहद मजबूत होंगी। इस दाल को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। हम जिस दाल की बता कर रहे हैं वह है लोबिया की दाल। लोबिया में ऐसे कई विटामिन और मिनिरल्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें 13 ग्राम प्रोटीन और 11 ग्राम फाइबर होता है। तो चलिए जानते हैं इस दाल का सेवन करने से हमे कौन सा फायदा मिलता है?

शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है: लोबिया में मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की ऊर्जा पैदा करने वाली कोशिकाओं में मदद करते हैं जबकि लोबिया में मौजूद प्रोटीन की मात्रा मांसपेशियों और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: लोबिया हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इस दाल के सिर्फ़ 1/2 कप में हमारी रोज़ाना की ज़रूरत का 8 प्रतिशत कैल्शियम होता है। अगर इसका रोज़ाना सेवन करें तो हड्डियाँ मज़बूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द या कमज़ोरी की समस्या दूर होती है।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: आयुर्वेदिक विशेषज्ञ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोबिया दाल खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन सी, ए और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी है।

नियंत्रित होता है ब्लड शुगर लेवल: लोबिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को धीमा करता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आंतों के बेहतर कामकाज में मदद कर सकती है।


Spread the love