Chanamurraa

चूल्हे पर फन फैलाए बैठा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा, सुबह चाय बनाने पहुंची महिला के उड़े होश

  • December 25, 2024
  • 35 Views
Spread the love

कोरबा। शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में गैस चूल्हे पर 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. आज तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया.

किंग कोबरा रसोई में गैस चूल्हे पर बैठा हुआ था. कोबरा को देखकर घर में हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. दरअसल, सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था. हालांकि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास पर लौट सका. सर्प मित्रों ने बताया कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं. 


Spread the love