Chanamurraa

सीआरपीएफ कांस्टेबल ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे से लटकती मिली लाश

  • December 23, 2024
  • 35 Views
Spread the love

बिलासपुर : न्यायधानी में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या कर ली है, कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, घटना के बाद से बैरक में सनसनी फैल गई है।  मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप का है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भरनी सीआरपीएफ कैंप में आज एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कांस्टेबल असम का रहने का वाला था। खुदखुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love