Chanamurraa

फर्जीवाड़ा कर बीईओ बने व्याख्याता को किया गया निलंबित, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

  • December 15, 2024
  • 39 Views
Spread the love

बेमेतरा : फर्जीवाड़ा कर बीईओ बने दयाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पिछले दिनों दयाल सिंह को गिरफ्तार भी किया गया था। जानकारी के मुताबिक दयाल सिंह व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल बेंदरची विकासखंड बोड़ला कबीरधाम पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा विभाग के अवर सचिव के फर्जी पत्र जारी कराकर बीईओ बने थे। जब इस मामले की पड़ताल की गयी, तो पता चला कि ये पत्र भर्जी है।

विवादित बीईओ दयाल सिंह के इस फर्जीवाड़ा के खुलासा होने के बाद डीईओ ने मामले में एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अब 6 दिसंबर से दयाल सिंह को निलंबित किया गया है। उन्हें डीईओ कार्यालय बेमेतरा अटैच किया गया है।


Spread the love