Chanamurraa

वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान युवक की मौत, CM ने प्रकट किया दुःख,10 लाख की आर्थिक सहायता

  • December 15, 2024
  • 50 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा में वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई। यह घटना परिवार के लिए वज्रपात से कम नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कोरबा में युवक सुख सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है।

सुखसिंह कंवर, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बाना परसाही का निवासी था, वह 30 वर्षीय था। वह कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में चल रही वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते वक्त सुखसिंह चक्कर खाकर गिर पड़ा और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होना माना जा रहा है।


Spread the love