Chanamurraa

रात में सोने से पहले पानी पीना कितना है फायदेमंद, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

  • December 14, 2024
  • 37 Views
Spread the love

Health Tips: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से कई बीमारियों का खतरा रहता है। कम पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंग डैमेज हो जाते हैं। इस वजह से पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होने लगती है। पूरे दिन में चार लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि पानी पीने का भी एक तरीका होता है। गलत तरीके से पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। रात्रि के समय पानी पानी को लेकर कई सावधानी बरतनी चाहिए। माना जाता है कि नाइट के वक्त पानी पीने से किडनी खराब होने का डर रहता है।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। हमारी सहयोगी वेबसाइट ओनली माय हेल्थ ने बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के सीनियर फिजिशयन डॉ. समीर से बातचीत की। डॉक्टर समीर ने बताया कि रात में ज्यादा पानी पीने से पेशाब, नींद से जुड़ी प्रॉब्लम और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किडनी के मरीजों को रात में ज्यादा पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है। अधिक मात्रा में पानी पीने से किडनी के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

रात में खाना खाने के बाद कितना पानी पिएं?

नाइट में खाना खाने के बाद ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। भोजन के बाद करीब 20 मिनच तक पानी पीने से बचें। इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा। किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा भी कम होगा। खाना खाने के बाद दो से तीन गिलास पानी ही पीना चाहिए।

रात में पानी पीने से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

रात को अधिक मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद धीरे-धीरे और कम मात्रा में पानी पिएं। यदि आप किडनी के मरीज है, तो रात को ज्यादा मात्रा में पानी पीने से बचना चाहिए।


Spread the love