Chanamurraa

कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

  • December 14, 2024
  • 39 Views
Spread the love

अंबिकापुर।  जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक छात्र विवेक अनंत सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। वहीं छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय का है। जहां के हॉस्टल में मृतक छात्र विवेक अनंत रहकर पढ़ाई करता था। सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुँचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा।

दोस्तों ने मृतक छात्र के शव को फंदे से उतारकर तुरंत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला था। इसकी जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। वहीं गांधीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Spread the love