Chanamurraa

हसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में फांसी पर लटका मिला युवक, मचा हड़कंप

  • December 11, 2024
  • 20 Views
Spread the love

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया. जब हसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक फांसी पर लटका मिला. ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 10.30 को आती है और यहां से पुनः 6 बजे के बाद रवाना होती है. ट्रेन की सफाई के लिए जब कर्मचारी अंदर पहुंचा तो देखा कि वहां जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक लटका हुआ था.

उक्त कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी, जिसके बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. आरपीएफ और जीआरपी अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है या हत्या.


Spread the love