Chanamurraa

बड़ी खबर- 19 छात्राओं के साथ शोषण: शिक्षक व महिला शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज, एसडीएम व शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट पर एक्शन

  • November 30, 2024
  • 87 Views
Spread the love

सूरजपुर : सूरजपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने की घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाली 19 छात्राएं शिक्षक की हैवानियत का शिकार हुई है। छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील बात करने के साथ पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

मामला सोनगरा स्कूल का है जहां के शिक्षक सुमन कुमार रवि पर आरोप है कि वह छात्राओं के साथ अश्लील बातें और हरकत किया करता था। परेशान होकर उन्होंने शिक्षा विभाग सहित उच्य अधिकारियों से शिकायत की थी जिसके बाद शिक्षा विभाग और एसडीएम द्वारा एक टीम गठित कर इस मामले की गंभीरता से जांच की गई जिसमें मामला सही पाया गया।

शिक्षक सुमन कुमार रवि सहित मामले को छुपाने में सहयोग करने वाली महिला शिक्षक पर अब विभाग ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। बरहाल पुलिस अब मामले में पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है वही दोनों आरोपी शिक्षक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है,,,जिनके तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Spread the love