Chanamurraa

छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर : केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2024 बैच के 180 अफसरों को बांटे कैडर

  • November 30, 2024
  • 27 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ को साल 2024 में तीन आईएएस अफसर मिले हैं। ये तीनों अफसर छत्तीसगढ़ के नहीं बल्कि, अन्य राज्यों के हैं। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर एलॉट कर दिया है। 2024 बैच के 180 आईएएस को कैडर एलॉट हुआ है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के द्वारा एलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी।

छत्तीसगढ़ को मिले ये तीन IAS

यूपीएससी  में 75 वां रैंक लाने वाले अक्षय दोशी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जनरल केटेगरी से आते हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर आने वाले विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है। विपिन जनरल कैटेगिरी से आते है। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले क्षितिज गुरभेले ने 441 वीं रैंक प्राप्त की थी, वे एससी कैटेगिरी से आते हैं। उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है।


Spread the love